औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। कभी लाइलाज मानी जाने वाली क्षय रोग अब समय पर जांच और नियमित उपचार से पूरी तरह ठीक हो रही है। जिले में पिछले तीन वर्षों में सात हजार से अधिक मरीजों की पहचान हुई है, लेकिन इसके साथ ही यह भी साफ हुआ है कि अब लोग बीमारी छिपाने के बजाय जांच के लिए आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 7,529 टीबी मरीज चिन्हित किए गए हैं। वर्ष 2024 में 3,215 मामले सामने आए, जबकि 2025 में सक्रिय खोज अभियान के चलते यह संख्या बढ़कर 3,609 हो गई। वहीं वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अब तक करीब 705 मरीज ही सामने आए हैं, जो यह संकेत देता है कि अब नियंत्रण की दिशा में प्रगति हो रही है, हालांकि चुनौती अभी बरकरार है।टीबी मरीजों को सहारा देने में 'निक्षय मित्र योजना' अहम भूमिका निभा रही है। जिलाध...