बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय टीबी अभियान का पर्यवेक्षण राज्य स्तर से नामित अधिकारियों ने दौरा किया। राज्य स्तर से नामित डॉ़ अनुराग श्रीवास्तवआगरा, डॉ़ उदित मोहन लखनऊ, रजनीकान्त पांडेय एपीओ, केएचपीटी, रितू पाटिल लखनऊ ने किया। पर्यवेक्षण के दौरान सांसद रामप्रसाद चौधरी और कप्तानगंज विधायक से मुलाकात कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 13 मई से कप्तानगंज ब्लाक के पिलखांव गांव से प्रारम्भ हो रहे आयुष्मान आरोग्य शिविर के शुभारम्भ करने के लिए आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अनुरोध किया। टीम ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर जनभागीदारी के तहत एनाउंसमेन्ट पर कर्मचारियों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम में मरीजों को दी गई टीबी मुक्त भारत...