मुजफ्फरपुर, मई 15 -- ​मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ​टीबी मुक्त अभियान को गति देने और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने में बेहतर कार्य करने वाले जिले के तीन टीबी चैंपियनों (टीबीसी) को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. सीके दास ने इन चैंपियन को 'सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन' और 'किट बैग' प्रदान किया।​सम्मानित होने वाले टीबी चैंपियन में कुढ़नी प्रखंड की मुस्कान कुमारी, मीनापुर के राजीव कुमार और कांटी के राजेश कुमार झा शामिल हैं। इस दौरान डॉ. दास ने कहा कि इन लोगों ने अपने इलाकों में टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और कम्युनिटी-बेस्ड एक्टिविटीज को सपोर्ट करने का कार्य किया है। ​सम्मानित तीनों चैंपियन ने अपने-अपने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर टीबी के लक्षणों और इसके मुफ्त इलाज के प्रति लोगों को ज...