टीबी जागरूकता अभियान में छात्रों को बताए लक्षण और बचाव
फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। सौ दिवसीय टीबी अभियान के तहत सोमवार को जयपुरिया स्कूल में स्कूल आधारित टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. विनय कुमार और डीपीटीएम आलोक कुमार ने प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को टीबी के प्रति जागरूक किया। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. एनके सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में टीबी के लक्षणों की पहचान और समय पर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से लगातार खांसी, बलगम या बलगम के साथ खून आना, शरीर का वजन कम होना, सीने में दर्द और बार-बार बुखार आने जैसे लक्षण हों तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- कॉलेज में टीबी जागरुकता अभियान आयोजित उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.