विकासनगर, अप्रैल 24 -- सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सहसपुर और विकासनगर के जस्सोवाला क्षेत्र में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 276 लोगों की टीबी की जांच की गई। सहसपुर में आयोजित शिविर में कुल 131 व्यक्तियों की टीबी जांच की गई, जिसमें से टो स्पुटम जांच तथा 104 एक्स-रे जांच की गई। शिविर में 64 पुरुष एवं 70 महिलाओं की जांच की गई। वहीं विकासनगर के जस्सोवाला शिविर में कुल 145 व्यक्तियों की टीबी जांच की गई, जिसमें से चार स्पुटम जांच तथा 110 एक्स-रे जांच की गई। शिविर में 80 पुरुष एवं 65 महिलाओं की जांच की गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 235 छात्र-छात्राओं की हुई जांच इस दौरान ग्राम सहसपुर के प्रधान समीर अहमद व सहसपुर के प्रधान समीर अहमद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.