टीबी जांच शिविर में 135 मरीजों की हुई जांच
धनबाद, अक्टूबर 1 -- जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से कारीटांड़ स्थित आम सेंटर में बुधवार को टीबी जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 135 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 100 लोगों का एक्स-रे कराया गया। वहीं 60 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए गए। इसकी जांच सदर अस्पताल स्थित डीएमसी में कराई जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर उनकी जांच और उपचार सुनिश्चित करना था। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें टीबी के लक्षण, बचाव, जांच प्रक्रिया और उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। लोगों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई। मौके पर कौशलेंद्र कुमार सिंह, बैकुंठ प्रसाद, शिवम कुमार सिंह, नरेश कुमार मांझी, सीएचओ मुकेश एक्का समेत कई स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.