पाकुड़, मई 4 -- प्रखंड के घाघरजानी पंचायत भवन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिविर लगाकर टीबी की जांच की गई। जिसमें दर्जनों लोगों की प्रक्रिया के तहत जांच की गई। शिविर का निरीक्षण बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के हाई रिस्क वाले गांवों में कुल 21 स्थानों पर कैंप लगाकर टीबी जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों का इलाज सरकार की ओर से निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 11 मई को डांगापाड़ा में शिविर आयोजित होगा और यह अभियान जून महीने तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- घाघरजानी में टीबी जांच शिविर, दर्जनों लोगों की हुई जांच यह भी पढ़ें- किशनगंज मंडल कारा में विशेष स्क्रीनिंग शिविर से तेज हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.