टीबी जांच शिविर में मुफ्त एक्स-रे और दवाई वितरित
सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को इंद्रा बस्ती के मलिन क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों की टीबी समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ महानगर विधायक राजीव गुम्बर ने किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों के मुफ्त एक्स-रे किए गए। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, पार्षद मनोज प्रजापति, डॉ आशीष कुमार, एमपी सिंह चावला, सुपनीत सिंह, अशोक प्रधान और संजीव कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.