टीबी जांच के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण
मिर्जापुर, मई 24 -- जिगना। टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान व समय से उपचार सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान के तहत शनिवार को पीएचसी सर्रोंई विजयपुर में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने फीता काटकर मशीन का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.पुनीत अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन के लगने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। पहले एक्स-रे जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था,लेकिन अब एक घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में टीम भेजकर संभावित टीबी रोगियों की सक्रिय खोज की जाएगी। वरिष्ठ चिकित्सक डा. रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि पहले बलगम जांच की रिपोर्ट आने में 48 से 72 घंटे का समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.