भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अगर आपके घर के किसी मासूम बच्चे को टीबी की जांच करानी है तो आप या तो जुगाड़ खोज लीजिए या फिर निजी जांच घर चले जाइए। क्योंकि यहां पर सामान्य मरीजों की टीबी जांच नहीं की जाती है। गुरुवार को इसी तरह का एक मामला मायागंज अस्पताल में देखने को मिला। छह साल के मासूम को लेकर परिजन टीबी जांच के लिए सैंपल निकलवाने के लिए कॉलेज से लेकर अस्पताल तक भटकते रहे और डॉक्टर विभाग-विभाग का खेल खेलते हुए परिजनों को परेशान करते रहे। अंत में परिजन निजी जांच घर जाकर मासूम की टीबी जांच कराई। भीखनपुर से आई एक छह साल की बच्ची की तबीयत खराब होने पर 17 फरवरी को मायागंज अस्पताल के शिशु रोग के ओपीडी में परिजन डॉक्टर को दिखाये थे। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची का टीबी जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद गुरुवार को मायागंज अस्पताल पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.