चाईबासा, अप्रैल 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के अंतर्गत छोटा नीमडीह के वार्ड नंबर 17 में एक शिविर का आयोजन वार्ड पार्षद मुकेश जोगी की अध्यक्षता किया गया । जिसमें 158 लोग अपना स्क्रीनिंग कराने के लिए उपस्थित हुए। जिसमें से सभी लोगों के बीपी और शुगर का जांच किया गया। उनमें से टीबी की स्क्रीनिंग में 58 लोगों का एक्स रे भी किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आम केंद्र की जीएनएम पूर्णिमा विश्वकर्मा, एमपीडब्ल्यू अतनु दत्त, सहिया सविता नाग, सहायिका मीना मुंडा एवं तिवारी गार्ड नीरज बानरा, जिला यक्षमा केंद्र शहरी क्षेत्र के एसटीएस अवनीश कुमार सिन्हा, एसटीएलएस जितेंद्र कुमार , पीपीएम ओम प्रकाश ठाकुर एवं एक्सरे टेक्नीशियन खुशबू प्रधान उपस्थित थीं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...