देहरादून, मार्च 24 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाताविश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को स्टेट नर्सिंग कॉलेज, चंदर नगर के छात्र-छात्राओं ने टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 3453 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1597 को 'निक्षय मित्रों' द्वारा पोषण आहार दिया जा रहा है। जिले में आठ ट्रीटमेंट यूनिट और 23 लैब के जरिए मुफ्त जांच व इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि आज से जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च जोखिम वाले शहरी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर पोर्टेबल एक्स-रे और बलगम की मुफ्त जांच की जाएगी।दून अस्पताल में तीन साल में 4322 मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.