गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल के बगल में स्थित टीबी क्लीनिक में सामान्य दवाएं बीते एक पखवारे से खत्म हैं। परेशान टीबी संक्रमितों को सामान्य दवाओं के लिए जिला अस्पताल में कतार लगानी पड़ रही है। इससे जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों में संक्रमण के प्रसार का खतरा मंडरा रहा है। टीबी क्लीनिक में हर महीने करीब डेढ़ हजार टीबी मरीजों का इलाज किया जाता है। लेकिन वर्तमान में यहां मेट्रोजिल से लेकर पैरासिटामॉल तक डेढ़ दर्जन प्रकार की सहायक दवाएं खत्म हो चुकी हैं। खांसी के सिरप ब्रोमैक्सीन, सांस फूलने की सालबुटामोल व डेरीफाईलीन, खांसी में खून आने पर इथमसाइलेंट जैसी दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसीन व बीकॉम्प्लेक्स भी क्लीनिक से गायब है। टीबी क्लीनिक को सामान्य दवाएं ड्रग कॉरपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.