रिषिकेष, मार्च 25 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और आम लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस बीमारी से जुड़े भेदभाव को खत्म करने का संदेश भी दिया गया। बुधवार को जौलीग्रांट स्थित हिम्स में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन डीन डॉ. अहमदुल्ला शरीफ और निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेम चंद्रा ने किया। डीन डॉ. अहमदुल्ला शरीफ ने कहा कि टीबी का समय पर इलाज संभव है, बस लोगों को जागरूक होना जरूरी है। निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेम चंद्रा ने कहा कि टीबी मरीजों को समाज का सहयोग मिलना चाहिए, ताकि वे बिना डर के इलाज करा सकें। विभागाध्यक्ष डॉ. रेखी खंडूरी ने कहा कि अगर किसी को लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ज...