बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच, संवाददाता। टीबी उन्मूलन की मुहिम में अब इस बीमारी को मात दे चुके लोग भी टीबी चैंपियन बनकर अहम भूमिका निभा रहे हैं। कैसरगंज क्षेत्र के हैदरपुर नौबस्ता निवासी 19 वर्षीय अंकित वर्मा इसकी जीती-जागती मिसाल हैं। वह गांवों में चौपाल लगाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को समय पर जांच कराने और पूरा इलाज लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अंकित के लगातार बुखार और कमजोरी के बाद कराई गई जांच में उनके फेफड़ों में पानी भरने के साथ टीबी की पुष्टि हुई। यह खबर सुनकर वह घबरा गए और कुछ लोगों ने उनसे दूरी भी बना ली। उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू किया। छह महीने तक नियमित दवा लेने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गए। स्वस्थ होने के बाद अंकित ने वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था से प्रशिक्षण लिया और टीबी चैंपियन के रूप में काम शुरू कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.