देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से दून मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीमारी को हराकर स्वस्थ हुए मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने और वर्तमान मरीजों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच ऐसे मरीजों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं, जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 10 क्षय रोगियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए टीका लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही समय पर इलाज और पोषण से क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है। एसोसिएशन की महासचिव पूनम किमोठी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से कोटद्वार में भी हर माह 10 मरीजों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.