धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 डेज टीबी कैंपेनिंग के तहत आयुष्मान आरोग्य केंद्र लोयाडीह एवं मिशनरी चैरिटी ऑफ धनबाद में यक्ष्मा (टीबी) स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 74 लोगों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिला थीं। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करना है। यह पहल सामाजिक जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैंप में डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार और एक्स-रे तकनीशियन बैकुंठ प्रसाद भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान: जिले के 40 टीबी महिला रोगियों को पोषण आहार यह भी पढ़ें- सौ दिवसीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.