टीबी के सौ मरीजों को लिया गोद, फूड बास्केट बांटे गये
आरा, जुलाई 29 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिले के बिहिया प्रखंड की रामको कंपनी की ओर से टीबी के सौ मरीजों को गोद लिया गया है। इनकी ओर से कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीडीसी अरुण प्रकाश ने टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता पर बल दिया गया। साथ ही सभी से निक्षय मित्र अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर डॉ. ए. अहमद, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, रामको के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक की टीम और टीबी विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.