बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। टीबी के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर शासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। गाइड लाइन के अनुसार फरवरी माह से रोगों से संबंधित बचाव को लेकर 100 कैंप लगाना अनिवार्य होगा। शासन का पत्र मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में जागरूकता अभियान को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार फरवरी महीने में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में प्रत्येक के जनपद के तहत 100 कैंप लगाना अनिवार्य होगा। कैंप के अंतर्गत टीबी रोग के अलावा कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पत्र में बताया है कि पिछले 10 वर्षों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.