गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में टीबी की बीमारी को लेकर लोनी, मुरादनगर, भोजपुर और रजापुर के 28 गांवों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन गांवों में अब 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि बीते एक वर्ष में 63.33 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 20,124 लोग टीबी पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में जिले में करीब 27 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि पहले जहां टीबी के मामले मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों तक सीमित थे। वहीं, अब यह बीमारी तेजी से ग्रामीण इलाकों में भी फैल रही है। इन ब्लॉक में चिह्नित गांवों में टीबी के अधिक मामले सामने आने के बाद निर्णय लिया गया है कि इनमें अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.