सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तकिया स्थित जया पब्लिक स्कूल और एमजीएम स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला और पीपीएम कोऑर्डिनेटर परवेन्द्र यादव ने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर व मोहल्ले में टीबी के लक्षण वाले लोगों को पहचानें। दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन घटना या बलगम में खून आने पर सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच व इलाज कराने को प्रेरित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...