चम्पावत, अगस्त 6 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि टीबी के लक्षणों की अनदेखी नहीं करें। बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना अथवा रात में अधिक पसीना आने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराने को कहा। उन्होंने बताया कि जनपद में टीबी की जांच, उपचार और आवश्यक दवा निशुल्क उपलब्ध हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...