वाराणसी, जून 8 -- पिंडरा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र नेहिया में स्क्रीनिंग कैंप लगा। शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पियूष राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने किया। शिविर में कुल 115 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिनमें से टीबी के दस संदिग्ध मरीज मिले। इसके साथ ही शुगर एवं ब्लड प्रेशर की भी निःशुल्क जांच की गई। चंद्रशेखर, दीपक कुमार, मुहम्मद अहमद, मृत्युंजय कुमार, जगदीश सिंह, सुजीत, राजेश मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...