टीबी के मरीजों में वितरित किया पोषण पोटली
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएचसी साऊंघाट में नवनिर्मित मरीज छाजन का उद्घाटन किया और टीबी के मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया। महसिन निवासी गुड्डु मौर्या ने पोषण पोटली वितरण कैंप का आयोजन किया। सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, जांच लैब, दवा स्टोर व वितरण काउंटर का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने के बाद वैक्सीन कक्ष की व्यवस्था को देखा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकुमार को निर्देशित किया कि स्टॉफ की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराएं व किसी मरीज को वापस न लौटना पड़े। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, बृजेंद्र वर्मा, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, राधेश्याम चौधरी, परमानंद, भानुप्रताप मणि, मो. सलीम व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.