देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बजट जारी नहीं होने के कारण टीबी मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टीबी मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल रहा है। पोषण भत्ता नहीं मिलने से कमजोर वर्ग के मरीजों की स्थिति और बिगड़ रही है।राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मरीजों की जांच के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध हैं। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों को मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। टीबी मरीजों का जांच व इलाज मुक्त है। टीबी के मरीज तेजी से ठीक हो इसके लिए उन्हें हर महीने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1000 का पोषण भत्ता दिया जाता है, लेकिन एनएचएम का बजट जारी नहीं होने से करीब 9 महीने से टीबी के मरीजों को पोषण भत्ता नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- समय पर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.