देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। हिमालया वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने दून अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ डॉ. इशिता आर्या (मेडिकल ऑफिसर), मुकेश रावत (टीबी ऑफिसर), अंकुर नेगी और डॉ. आरके बक्शी के सहयोग से प्रधानमंत्री योजना "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" के तहत चिन्हित टीबी मरीजों को 100 पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट किट वितरित कीं। डॉ. एस फारूक ने इस अवसर पर घरेलू उपचार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. इशिता आर्या ने टीम के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन में उनके योगदान के लिए डॉ. फारूक को स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...