कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौजl टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला क्षय रोग विभाग और मेरा युवा भारत की पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में माय भारत स्वयंसेवकों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को जिला क्षय रोग केंद्र, स्वास्थ्य संस्थानों और जांच सुविधाओं की कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया गया। समापन पर युवाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। पोस्टर-पेंटिंग के जरिए टीबी जागरूकता का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने युवाओं से प्रशिक्षण की जानकारी गांवों और समुदायों तक पहुंचाने की अपील की। 24 अगस्त से प्रस्तावित जागरूकता अभियान में भी सहयोग मांगा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...