टीबी की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गई
हापुड़, जुलाई 1 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में सौ दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जनपद में अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीबी रोगियों की खोज, स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियां संचालित की गई।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सेंट्रल टीबी डिवीजन दिल्ली द्वारा चिन्हित ग्रामों एवं स्थानों पर घर-घर जाकर संभावित टीबी रोगियों की पहचान की गई। उच्च जोखिम वाले समूहों की विशेष स्क्रीनिंग कराई। संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कराई गई। जिससे टीबी रोगियों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.