आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। टीबी और फेफड़े के मरीजों को एक्सरे कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब स्वास्थ्यकर्मी खुद एक्सरे मशीन लेकर जांच करने के लिए मरीजों के घर पहुंच जाएंगे। मौके पर ही एक्स-रे और एआई से तैयार रिपोर्ट तुरंत मिल जाएगी। एक्सरे मशीन चार्जेबल होने से बिजली की भी जरूरत नहीं होगी। इस मशीन से रेडिएशन का खतरा भी अन्य एक्सरे मशीनों की तुलना में कम रहेगा। यह मशीन लैपटॉप से संचालित होती है। मरीज के मोबाइल पर एक्स-रे और जांच रिपोर्ट पहुंच जाएगी। जनपद में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच के लिए टीबी विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। विभाग की टीम स्क्रीनिंग कर टीबी के संदिग्ध मरीजों को तलाश रही है। अभी मरीज में टीबी के लक्ष्ण मिलने पर उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल भेजना पड़ता था। पीड़ित समय से एक्स-रे नहीं कराते थे, जिससे वे...