रामपुर, मई 26 -- रामपुर। टीबी (क्षय रोग) मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में रामपुर जिले ने एक शानदार नजीर पेश की है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत जिले के स्वास्थ्य विभाग ने न सिर्फ अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से हासिल किया है, बल्कि उसे पार करते हुए 109 प्रतिशत की बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। वर्ष 2026 के लिए जिले को 3274 टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन (खोज) का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3487 मरीजों को चिह्नित कर उन्हें इलाज से जोड़ा है। इसके साथ ही, जनवरी से अप्रैल 2026 की अवधि के आंकड़ों के अनुसार, जिले में टीबी के इलाज की सफलता दर (ट्रीटमेंट सक्सेस रेट) भी 95 प्रतिशत के उत्कृष्ट स्तर पर पहुंच गई है, जो यह दर्शाता है कि मरीजों को सिर्फ खोजा ही नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें पू...