टीबी उन्मूलन को 155 निक्षय मित्रों ने 638 मरीजों को लिया गोद
चाईबासा, जुलाई 6 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के उपचार में सहयोग कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि अब तक 155 व्यक्ति एवं संस्थाएं 638 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पोषण सहायता उपलब्ध करा रही हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल से 01 जुलाई तक जिले में उपचाररत टीबी मरीजों की संख्या 3,320 है। इन मरीजों के बेहतर पोषण और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में सरकारी पदाधिकारी, कर्मचारी, निजी अस्पताल, सामाजिक संस्थाएं, जेएसएलपीएस के सीएलएफ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.