टीबी उन्मूलन के लिए कार्यशाला आयोजित
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तत्वावधान में बुधवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर सीएमओ ने टीबी मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ. अरविंद ने टीबी उन्मूलन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए सीएमओ ने कहा कि टीबी की रोकथाम और उन्मूलन के लिए सभी विभागों और समुदाय का सामूहिक सहयोग जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए जन-जागरूकता बढ़ाने, संभावित मरीजों की पहचान करने और उन्हें जांच व उपचार सेवाओं से जोड़ने की अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच और उपचार के साथ जागरूकता तथा विभागीय समन्वय आवश्यक है। कार्यशाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.