टीबी उन्मूलन के लिए कदवा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हजारीबाग, जून 9 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के खोड़ाहार पंचायत के कदवा आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आए लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करायी। लोगों को टीबी बीमारी को लेकर जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि टीबी की समय पर पहचान, जांच और उपचार से यह बीमारी बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। ग्रामीणों को बताया गया कि उनकी जागरूकता से ही गांव , पंचायत और देश टीबी मुक्त बनेगा। शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी मौजूद थे। हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार और डॉ कपिल मुनि ने कदवा आंगनबाड़ी केंद्र में लगे स्वास्थ्य शिविर का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- शिविर में मरीजों की जांच की शिविर में 59 मरीजों का एक्स-रे किया गया। 04 मरीजों की बलगम जांच के लिए नमूना लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.