टीबी उन्मूलन के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए
भागलपुर, जुलाई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की राज्यस्तरीय समीक्षा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। समीक्षा में भागलपुर से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे एवं नैट टेस्ट कराया जाए। टीबी से संक्रमित पाए जाने वाले प्रत्येक मरीज का समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार करें। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार उनका उपचार एवं बचाव संबंधी सभी कार्रवाई करें। मुख्य सचिव ने कहा कि 14 अगस्त तक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.