टीबी उन्मूलन के तहत रोगियों के बीच पोषाहार वितरण
रांची, जुलाई 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सीएचसी अनगड़ा में बुधवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। इस दौरान 60 टीबी मरीजों को पोषाहार दिया गया और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि 50 मरीजों का एक्सरे कर जांच की गई। अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सात मरीजों को मिली पोषण किट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.