टीबी उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक कर्तव्यः डीएम
मुंगेर, अगस्त 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस के अध्यक्ष निखिल धनराज ने 50 टीबी मरीजों के बीच संपुष्ट आहार किट का वितरण कर किया। इस मौके पर महापौर कुमकुम देवी और सिविल सर्जन डॉ. राजू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
छह महीने तक पौष्टिक आहार की जिम्मेदारीःटीबी मुक्त भारत अभियान में सामाजिक सहभागिता निभाते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर ने 50 टीबी मरीजों को गोद लिया है। संस्था इन सभी मरीजों को लगातार छह महीने तक नियमित रूप से पौष्टिक और संपुष्ट आहार उपलब्ध कराएगी। इससे मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा और उनके इलाज में बड़ी मदद मिलेगी।
टीबी उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.