मुंगेर, मार्च 25 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर खड़गपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन के लिए मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने की। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम स्कूल की छात्राएं और कई ग्रामीण उपस्थित रहे। डॉ. सुबोध कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी उन्मूलन के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर, लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, जिसे समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से समाप्त किया जा सकता है।डॉ. कुमार ने यह भी जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र में वर्तमान में 185 टीबी मरीजों की पहचान की गई है। इनके इलाज और पोषण सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन मरीजों को हर संभव ...