रामपुर, दिसम्बर 2 -- जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम हुए तो इसका असर रैकिंग में झलक उठा। प्रदेश में रामपुर इस समय टीबी और आभा आईडी से जुड़े कार्यक्रमों में नंबर वन चल रहा है। एनसीडी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम की रैंकिंग में तीसरा स्थान है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य महोदय की अध्यक्षता में मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रम संचारी, आयुष्मान भारत कार्यक्रम, एनक्यूएएस, एफआरयू क्रियाशीलता, टेलीमानस, वित्तीय, एचबीएनसी, एसएनसीयू आदि की समीक्षा की गई। जिसमें रामपुर की स्थिति बेहतर पाई गई है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि बताया कि टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम में हम प्रदेश में टाप पर हैं। रामपुर में टीबी रोगियों के उपचार और उनके स्वास्थ्य प्रबंधन की जिम्मेदारी के मामले में हम काफी बेहतर स्थिति में हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.