टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोगी बनेगा आईएमए
बरेली, मई 4 -- टीबी उन्मूलन अभियान में अब प्राइवेट डॉक्टर भी सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के अध्यक्ष को पत्र जारी कर निजी अस्पतालों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। यह अभियान 100 दिन चलाया जाएगा। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव की तरफ से जारी पत्र के अनुसार सभी निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए टीबी के मरीजों की शत-प्रतिशत सूचना देना अनिवार्य होगा। निजी चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां आने वाले हर टीबी रोगी का विवरण निक्षय पोर्टल पर दर्ज कराएं। मरीजों को आर्थिक राहत देने के लिए टीबी की जांच और एक्सरे की सुविधा न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। निजी अस्पताल न केवल मरीजों की पहचान करेंगे, बल्कि उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को भी टीबी बचाव उपचार (टीपीटी) के बारे में जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.