रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के प्राइवेट अस्पतालों को भी अभियान से जोड़ा है। अब सभी निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। स्क्रीनिंग में संभावित मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के ओर से उनकी पहचान कर शीघ्र इलाज शुरू कराया जाएगा। सेंट्रल टीबी डिवीजन, भारत सरकार की ओर से स्टेट टीबी सेल के डॉ. बिनीत (केएचपीटी) को ऊधम सिंह नगर भेजा गया, जिन्होंने निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से नियमित स्क्रीनिंग और सरकारी पोर्टल निक्षय पर प्रतिदिन डेटा अपडेट करने का आग्रह किया। बैठक में सभी अस्पतालों ने सहमति देते हुए प्रत्येक अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया। भ्रमण के दौरान ...