टीबी उन्मूलन अभियान में ढिलाई नहीं, लक्ष्य पूरा करने के लिए और तेज करें स्क्रीनिंग : डीएम
मधुबनी, जुलाई 15 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि टीबी की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रदर्शन वाले प्रखंडों को विशेष कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि 24 मार्च 2026 से चल रहे विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत 14 जुलाई को 12,250 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 12,239 लोगों की जांच कर 99.9 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। जिलाधिकारी ने इस प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार के टीबी उन्मूलन लक्ष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.