रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत सरकार के 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत रांची जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में क्षय रोग (टीबी) की सक्रिय खोज एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों एवं लक्षित समूहों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है। अब तक जिले में कुल 3,110 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान टीबी के संभावित लक्षणों वाले लोगों के बलगम एवं अन्य आवश्यक परीक्षण कराए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एआई आधारित डिजिटल एक्स-रे शिविर में उमड़ी भीड़ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस बास्की ने बताया कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। ...