रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में एचएच एक्सरे स्क्रीनिंग एवं आईईसी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के निर्देशानुसार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच और उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 55 व्यक्तियों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्हें आगे की जांच हेतु स्पुटम पॉट उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम...