टीबी उन्मूलन अभियान के तहत फूड बास्केट का वितरण
सासाराम, जुलाई 9 -- दावथ, एक संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी निक्षय पोषण योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ में टीबी (क्षयरोग) मरीजों के लिए पोषण सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र पर पंजीकृत टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड बास्केट का वितरण किया गया। वितरित किए गए फूड बास्केट में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल की गई, जिससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ के चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मरीजों को समय पर दवा लेने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 8 टीबी मरीजों को मासिक पोषण आहार किट स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि निक्षय पोषण योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.