टीबी उन्मूलन अभियान और हीट स्ट्रोक से बचाव पर जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन
चक्रधरपुर, मई 9 -- बंडामुंडा। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में शनिवार को चलाए जा रहे सौ दिनों के टीबी उन्मूलन अभियान और हीट स्ट्रोक से बचाव के तहत शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इसका मकसद लोगों को टीबी और हीट स्ट्रोक के आलावा आग लगने पर आपात स्थिति में बचाव करने की जानकारी प्रदान करना था। मौके पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और रेल कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.