चतरा, अप्रैल 13 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सौ दिन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पकरिया में टीबी आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी हीमोग्लोबिन बीपी, एचडी, आरबीएल और मरीजों का एक्सरे किया गया। शिविर का शुभारंभ जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रामाशीष कुमार ने अपनी जांच कराकर किया। शिविर का संचालन सीएचओ सिमरन के द्वारा किया गया जिसमें विक्रांत कुमार डीपीएल बिन्दु कुमार एनआइजीपी सरफराज, बीटीटी, सहिया साथी बान्दी देवी, सहिया अनीता देवी, पुनम देवी, मंजू देवी, एएनएम सरोज बड़ाइक, मुसरफ जहां आदि शामिल थे। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों पहुंचकर इसका लाभ लिया। यह भी पढ़ें- गुमला में सुधार गृह व वृद्धाश्रम में टीबी जांच यह भी पढ़ें- चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ जांच श...