लखनऊ, मार्च 14 -- ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय (टीबी अस्पताल) में टिनशेड के नीचे चल रही इमरजेंसी का नया भवन बनेगा। शासन ने तीन मंजिला इमरजेंसी भवन बनाने के लिए 2.76 करोड़ रुपये का बजट दिया है। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नई इमारत के भूतल पर आधुनिक इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा। पहली मंजिल पर आठ बेड का एचडीयू और दूसरे तल पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग होगा। इमरजेंसी के लिए अलग से एक ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा। 200 बेड की क्षमता वाले मौजूदा समय में इमरजेंसी के 10 बेड उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने निर्माण कराने वाली संस्था को काम शुरू करने के लिए पत्र भेजा है। उम्मीद है कि चार माह में भवन बनकर तैयार होने पर इमरजेंसी संचालित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...