लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में अब ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ओआरएस) की शुरुआत हुई है। अब मरीज घर बैठे ही पर्चा बनवा सकेंगे। इससे मरीजों को पर्चे बनवाने की लाइन में लगने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में रोजाना ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए जाते हैं। मरीजों और तीमारदारों को लाइन में लगकर पर्चे बनवाने पड़ते हैं। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) के तहत मरीजों को ऑनलाइन पर्चे बनवाने में आसानी होगी। अभी तक मरीजों को पर्चे बनवाने के लिए लाइन लगनी पड़ती है। ऑनलाइन पंजीकरण पर मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि पूरा ब्योरा भरना होगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.