गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर एयरपोर्ट के पास नंदानगर स्थित चारुचंद्र दास टीबी सह सामान्य अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (एआरवी) सेंटर का अनोखा मामला सामने आया है। इस 100 बेड अस्पताल में शासन के निर्देश पर पूर्व सीएमओ डॉ. नंद कुमार को नोडल इंचार्ज तैनात किया गया है। अस्पताल में एआरवी लगाने के लिए अलग कमरा भी रिजर्व है, लेकिन पिछले सात साल में मात्र एक मरीज को ही टीका लगा है। 2019 से चल रहा यह अस्पताल ड्रग कॉरपोरेशन से एआरवी की आपूर्ति पर निर्भर है, लेकिन टीबी अस्पताल को यह एआरवी आवंटित नहीं होता। नोडल इंचार्ज के बावजूद सेंटर संचालित नहीं हो रहा। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन एआरवी वैक्सीनेशन सेंटर चलाने से कतरा रहा है। मैनपावर व प्रबंधन की कमी इसे शोपीस बना रही है। यह अस्पताल एयरपोर्ट, सैनिक विहार, सैनिक कुंज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.