गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाज़ियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिला क्षय रोग अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संघ के जिला मंत्री नितिन रोहतगी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री असीम अरुण को पत्र भेजकर जनपद में आधुनिक जिला क्षय रोग चिकित्सालय एवं नए टीबी वार्ड के निर्माण की मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि पुराने टीबी अस्पताल भवन को असुरक्षित घोषित कर तोड़े जाने के बाद वर्तमान व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं रह गई है। पर्याप्त बेड, जांच और भर्ती सुविधाओं के अभाव में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आधुनिक टीबी अस्पताल नहीं बना तो संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। भारतीय मजदूर संघ ने इसे प्रधानमंत्री टीबी मुक...